BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » रियाज़पुरा मोहल्ले में पेयजल समस्या पर तुरंत कार्रवाई – नितिन कोहली ने मौके पर लिया जायज़ा, कल से शुरू होगा सुधार कार्य

रियाज़पुरा मोहल्ले में पेयजल समस्या पर तुरंत कार्रवाई – नितिन कोहली ने मौके पर लिया जायज़ा, कल से शुरू होगा सुधार कार्य

BURNING NEWS✍️

नितिन कोहली, जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज, आम आदमी पार्टी द्वारा वार्ड नंबर 25 के अंतर्गत रियाज़पुरा मोहल्ले में लंबे समय से गंदा पेयजल आने की गंभीर समस्या का संज्ञान लिया गया। नलों से आ रहा पानी पीने योग्य नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ था।

सूचना मिलते ही नितिन कोहली तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल आपूर्ति प्रणाली की जांच की तथा क्षेत्रवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि कल से पानी की सप्लाई लाइनों की जांच, सफाई और जहां आवश्यकता होगी वहां मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि रियाज़पुरा के निवासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और हर क्षेत्र की समस्या का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नितिन कोहली का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज कार्तिक साहोता, गोल्डी मरवाहा और संजीव त्रेहान भी उपस्थित रहे।