BURNING NEWS✍️
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के तौर पर हुई है। वह IAS अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर 16 स्थित सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। 15 दिन पहले भी उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की थी। तब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था।
बताया गया है कि गणेश दास अरोड़ा की इसी साल अक्टूबर में होनी रिटायरमेंट थी। इनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस में तैनात हैं। अभी उनकी तरफ से इस घटना पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
काम करते करते अचानक बिल्डिंग पर चढ़े
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गणेश ने दोपहर 12:24 बजे सुसाइड किया। वह अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। काम करते- करते अचानक बिना किसी को कुछ बताए अपनी कुर्सी से खड़े हो गए। इसके बाद सचिवालय की छठीं बिल्डिंग पर जाकर खड़े हो गए।









Users Today : 197