BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
लुधियाना की CT यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों ने रात में हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें रमजान के महीने में सहरी और इफ्तारी में प्रॉपर खाना नहीं मिल रहा है। मेस में बार-बार डिमांड कर रहे हैं, लेकिन डिमांड को अनदेखा किया जा रहा है। स्टूडेंट्स ने कहा कि जब उन्होंने डिमांड की तो वीसी ने उनकी प्रॉब्लम सॉल्व करने के बजाए उन्हें गालियां तक दे दी और उन्हें यूनिवर्सिटी से बाहर निकलाने को कह दिया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने वीसी के खिलाफ मोर्चा खोला और सुबह गेट पर धरना लगाकर बैठ गए। मामला बिगड़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल को वहां तैनात किया गया। एसडीएम उपिंदरजीत कौर बराड़, एसएसपी अंकुर गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शाही इमाम मोहम्मद उस्मान भी वहां पहुंचे। उन्होंने पहले स्टूडेंट की बातें सुनीं और इसके बाद प्रबंधन के साथ बैठक की। तीन दौर की बैठक के बाद प्रबंधन ने वीसी नितिन टंडन को टर्मिनेट करने का फैसला किया। यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि वीसी डॉ नितिन टंडन को टर्मिनेट कर दिया है और एसडीएम जगराओं की अगवाई में एक कमेटी बनाई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।









Users Today : 701