BURNING NEWS✍️
भारत में लगातार विमान हादसे हो रहे हैं जिसमें लोगों की मौत भी हो रही है। बीती रात रांची से दिल्ली जा रहे एयर एम्बुलेंस जो मरीज को लेकर जा रहा था विमान हादसे का शिकार हो गयाँ जिसमें मरीज ओर पायलट सहित सभी की मौत हो गई है।
एयर एम्बुलेंस क्रैश मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में 1 मरीज, 1 डॉक्टर, 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट, 1 पायलट और 1 को-पायलट शामिल हैं। चतरा सदर हॉस्पिटल में मृतकों का शव रखा गया है जहां उनके परिवार वाले भी मौजूद हैं। दरअसल, सोमवार (23 फरवरी) देर रात झारखंड से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रडार से संपर्क खो बैठी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान का मलबा चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगलो से मिला। हादसे में सभी लोगों की मौत की पुष्टि हो गई।









Users Today : 702