BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » मान सरकार की औद्योगिक नीतियों का नतीजा: पंजाब ने एफडीआई रैंकिंग में बड़ी लगाई छलांग, 14वें से 11वें नंबर पर पहुंचा: बलतेज पन्नू

मान सरकार की औद्योगिक नीतियों का नतीजा: पंजाब ने एफडीआई रैंकिंग में बड़ी लगाई छलांग, 14वें से 11वें नंबर पर पहुंचा: बलतेज पन्नू

BURNING NEWS✍️

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार के सबसे अच्छी व्यापारिक नीतियों के कारण पंजाब ने निवेश के मामले में बड़ी छलांग लगाई है। पंजाब और पंजाबियों के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि राज्य में ‘फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट’ (एफडीआई) में लगातार भारी बढ़ोतरी हो रही है।

पन्नू ने कहा कि यह सुरक्षित औद्योगिक माहौल का ही नतीजा है कि पंजाब ने नेशनल रैंकिंग में 14वें स्थान से 11वें स्थान पर आकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। दुनिया की जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनियां अब पंजाब को अपनी पहली पसंद बना रही हैं।

निवेश के तुलनात्मक आंकड़े सांझा करते हुए पन्नू ने बताया कि मार्च 2022 से अब तक (फरवरी 2026) के समय में पंजाब ने विकास की एक नई इबारत लिखी है। इस दौरान राज्य में सालाना औसतन 40,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। मान सरकार के कार्यकाल में अब तक कुल 1 लाख 34 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।

ये आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि पंजाब की आर्थिक स्थिति और औद्योगिक ढांचा अब पिछली सरकारों के मुकाबले काफी ज़्यादा पारदर्शी और मज़बूत हो गया है।

पिछली सरकारों की नाकामियों पर निशाना साधते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस कैप्टन और चन्नी की सरकार के दौरान सालाना निवेश सिर्फ़ 23 हज़ार करोड़ रुपये तक सीमित था और उनके पूरे 5 साल के कार्यकाल में कुल 1 लाख 17 हज़ार करोड़ रुपये का ही निवेश हो पाया था।

वहीं, अकाली-भाजपा सरकार के दौरान हालात और भी बुरे थे, जहाँ सालाना निवेश सिर्फ़ 6,600 करोड़ रुपये था और 5 साल में कुल 32,999 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। इससे साफ़ है कि पिछली सरकारों की नीयत साफ़ नहीं थी, जिसकी वजह से पंजाब पिछड़ता चला गया।

स्टेट मीडिया इंचार्ज ने आगे बताया कि आने वाले मार्च में ‘इन्वेस्ट पंजाब’ कॉन्फ्रेंस होने जा रही है, जिसमें देश-विदेश की सैकड़ों बड़ी कंपनियाँ हिस्सा लेंगी। इस आयोजन से पंजाब में बड़ी मात्रा में नया निवेश आएगा, जिससे न सिर्फ़ सरकारी रेवेन्यू बढ़ेगा बल्कि राज्य के युवाओं के लिए लाखों नए रोज़गार के मौके भी बनेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के संकल्प के अनुसार, सरकार पंजाब को फिर से आर्थिक रूप से समृद्ध और खुशहाल ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।