BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » पंजाब-शादी में AAP सरपंच को पैलेस में आकर मारी 4 गोलियाँ

पंजाब-शादी में AAP सरपंच को पैलेस में आकर मारी 4 गोलियाँ

Screenshot

BURNING NEWS✍️
तरनतारन में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार को सिद्धू फार्म में हुई। यहां शादी समारोह चल रहा था। इसमें गांव ठट्टियां महंतां के सरपंच हरपिंदर सिंह चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह के साथ पहुंचे थे।इस दौरान जब सरपंच स्टेज के नजदीक जाने लगे तो भीड़ से युवक निकला और फायरिंग कर दी। हरबिंदर सिंह के पेट और सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान जब चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह ने हमलावरों का पीछा किया तो उन्होंने उसके पेट में गोली मरा दी। घायल को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस देर शाम खँगाल रही है।