BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » जालंधर में 4 नकली पुलिस मुलाजिम गिरफ्तार,नाका लगाकर लूटते थे

जालंधर में 4 नकली पुलिस मुलाजिम गिरफ्तार,नाका लगाकर लूटते थे

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को लूटने वाले चार नकली पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार किया गया है। थाना नई बारादरी की पुलिस ने फर्जी पुलिस गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कर्णवीर सिंह करन, सरबजीत सिंह शेंटी,

अमनपाल सिंह रिंकू और मनप्रीत सिंह उर्फ मंत्र सभी कोट बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि यह गैंग रात में बाइक अकेले राहगीर को डरा धमकाकर लूटते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 फोन, 3 बाइक और दातर बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से 3 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है। अधिकारी ने कहाकि 14 जनवरी को रात पौने एक बजे राज कुमार शर्मा और उसका दोस्त मनप्रीत ने सूचना दी थी। आरोपियों ने उन्हें देर रात को डरा धमकाकर 9660 और आईफोन छीन लिया और फरार हो गए। इस मामले में टीमें तैनात कर आरोपियों की तालाशा शुरू की। 9 फरवरी को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में से 2 आरोपी पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर देर रात लोगों को रोककर पूछताछ करना शुरू कर देते थे। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से एक वॉकीटॉकी बरामद किया गया। जहां एक आरोपी घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ा हो जाता था और उक्त व्यक्ति वॉकीटॉकी के जरिए वाहन चालक से दस्तावेज ना मिलने को लेकर बात करते थे और लोगों से नगदी सहित अन्य सामान लूट लेते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कर्ण व अमनपाल थानेदार के जूते व पगड़ी बांधकर ऊपर से जैकेट पहन लेते थे और सरबजीत सादे कपड़े में होता था। आरोपी पहले घूम फिर के चश्मे बेचते थे, लेकिन नशा करने लगे। नशे के लिए पैसे नहीं थे तो 2 महीने पहले गैंग बना लिया था। आरोपी मानते हैं कि उन्हें याद ही नहीं कि 2 महीने में वह कितने वारदात कर चुके हैं। पूछताछ में आरोपी मानते हैं कि वह दो महीने से वारदात कर रहे थे। एक बाइक भी लूटी थी। इतना ही नहीं, आरोपी दिन में एक मजदूर के घर गए और कहा-तुम रात में ट्रिपलिंग कर रहे थे। कैमरे में कैद हुए हैं तो तुम्हारी बाइक जब्त करने के नाम पर लेकर भाग गए थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को लेकर उनकी टीम नशे के मामले में भी कार्रवाई कर रही है।