BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने कथित तौर पर लाईब्रेरी की बिल्डिंग से कूद कर खुदकुशी कर ली। युवक की पहचान निखिल सिमक (22) पुत्र मनीष कुमार निवासी गांव
सुनड़ खुर्द, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर के रूप में हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मृतक ने मानसिक परेशानी के कारण खुदकुशी की है और मृतक के परिजनों को भी इसकी पूर्ण जानकारी दे दी गई है।









Users Today : 400