BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Uncategorized » पी.ए.पी. परिसर में 65.43 लाख की लागत से निर्मित सड़कों का नितिन कोहली और एडीजीपी (पंजाब सशस्त्र पुलिस) एम.एफ. फारूकी द्वारा उद्घाटन

पी.ए.पी. परिसर में 65.43 लाख की लागत से निर्मित सड़कों का नितिन कोहली और एडीजीपी (पंजाब सशस्त्र पुलिस) एम.एफ. फारूकी द्वारा उद्घाटन

BURNING NEWS✍️

रंगला पंजाब अभियान के तहत जालंधर स्थित पंजाब सशस्त्र पुलिस (पी.ए.पी.) परिसर में 65.43 लाख रुपये की लागत से तैयार नई सड़कों का उद्घाटन आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के हल्का इंचार्ज, नितिन कोहली, तथा एडीजीपी (पंजाब सशस्त्र पुलिस) एम.एफ. फारूकी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इन सड़कों के निर्माण से परिसर के भीतर आवागमन सुगम होगा तथा पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा कि वह हमेशा विकास और सकारात्मक सोच को प्राथमिकता देते हैं। उनका निरंतर प्रयास रहता है कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ते रहें और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि मजबूत बुनियादी ढांचा ही प्रगति की नींव होता है। उन्होंने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात हमारी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए समर्पित रहते हैं, जिसके लिए समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजपाल संधू, विवेक शील सोनी, हरकमल प्रीत सिंह खाख, नवजोत सिंह माहल, मनदीप सिंह, जी.एस. औलख सहित अन्य अधिकारी तथा परिसर निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।