BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में दलित युवक के दोस्तों ने उसको शराब पिलाकर कुत्ते से उसका कुकर्म करवाया। जिन्होंने बाद में उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। आरोप है कि गोराया के रहने वाले एक अमृतधारी सिक्ख युवक ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया जिसने अपना पालतू कुत्ता लाकर युवक का कुकर्म करवाया। वीडियो आपत्तिजनक होने के कारण दिखाई नहीं जा सकती। पर इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस वीडियो ने सबका दिल झिंझोड़ दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। आरोप है कि मनोरंजन के लिए कुछ लोगों ने एक 23 वर्षीय दलित मंदबुद्धि युवक को शराब पिलाई और उसके साथ बेहद शर्मनाक हरकत की। घटना फिल्लौर तहसील के अधीन आने वाले शहर गोराया की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक को पहले शराब पिलाई गई। उसे 200 रुपये भी दिए गए। इसके बाद उससे जबरदस्ती कुत्ते के साथ आपत्तिजनक काम करवाया गया। पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। वीडियो सामने आते ही लोगों में गुस्सा फैल गया।
स्थानीय समाजसेवी विवेक शर्मा और मंगू स्वामी ने इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि यह इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सुूत्रों की मानें तो मामले में दो लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनमें से एक व्यक्ति कुत्ते का मालिक और दूसरे गोराया ईलाके में नए बने नेता ज़ी बतांए ज़ा रहे है। लेकिन फिलहाल ख़बर लिखे ज़ाने तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
डीएसपी भरत मसीह ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को कानून के तहत सजा मिलेगी।
पुलिस अब वीडियो की जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो किसने बनाया और किसने वायरल किया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहें न फैलाएं और जांच पूरी होने दें।









Users Today : 702