BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के बस्ती दानिशमंदा राम शरणम आश्रम के साथ इलाके में हैंड टूल फैक्ट्री मालिक ने नगर निगम को लाखों का चूना लगा दिया है, जिसने पर्दे के पीछे फैक्ट्री का निर्माण कर दिया है। बाहर से रोड पर देखने में दीवार ओर उसके पीछे तैयार हो गई नई फैक्ट्री जो रिहायशी इलाके में बनकर पूरी तरह तैयार हो गई है। दीवार के पीछे अंदर की तरफ़ फैक्ट्री का मेन गेट भी लगा दिया है ओर पीछे फैक्ट्री बनकर तैयार हो गई है। जिस फैक्ट्री के बनने से जहां नगर निगम को लाखों का चूना लग गया है वही इलाके में प्रदूषण की मार भी बढ़ेगी। इस फैक्ट्री के खिलाफ अब नगर निगम को शिकायत दे दी गई है जबकि इससे पहले नगर निगम के अधिकारियों को इस नाजायज फैक्ट्री की पूरी जानकारी थी पर कारवाई ज़ीरो ही रही। वहीं अब शिकायत के बाद फैक्ट्री पर कारवाई होना अनिवार्य है।









Users Today : 701