BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » 18 सालों की पेंडिग समस्या-नितिन कोहली के प्रयासों से सीएम भगवंत मान से मिले शोर्य ग्रीन अपार्टमेंट के नागरिक,जल्द पूरी होंगी मांगें

18 सालों की पेंडिग समस्या-नितिन कोहली के प्रयासों से सीएम भगवंत मान से मिले शोर्य ग्रीन अपार्टमेंट के नागरिक,जल्द पूरी होंगी मांगें

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
17 साल से मूलभूत सुविधाओं से वंचित शौर्य ग्रीन रैज़ीडेंटस वेलफेयर सोसाइटी के 400 परिवारों का इंतज़ाम खत्म होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी के जालंधर सैंट्रल से हल्का इंचार्ज नितिन कोहली के प्रयासों से 400 परिवारों को जल्द ही सुविधाएं मिलेंगी। सोसाइटी में रहने वाले लोगों की समस्याएं दूर करने और मांगे जल्द पूरी करने के निर्देश सीएम भगवंत मान ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों को दिए हैं।


बता दें कि शौर्य ग्रीन रैज़ीडेंटस् वेलफेयर सोसाइटी, सूर्या इंकलेव लगभग 17 साल पहले बसी थी। प्राईवेट बिल्डर द्वारा जालंधऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से एमओयू साइन करके शौर्य ग्रीन अपार्टमैंटस के नाम से 972 फ्लैट बनाए गए। उस समय खरीदारों को बताया गया था कि फ्लैट्स में लग्ज़ीर सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। लेकिन बाद में बिल्डर द्वारा वायदा पूरा नहीं कर पाया।
सोसाइटी के लोगों ने कई सालों में पिछली सरकारों को प्रतिनिधियों से मिलकर अपनी समस्याएं बताई, लेकिन सोसाइटी को आश्वासन से अधिक कुछ नहीं मिला।
कुछ महीने पहले जालंधर सैंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा सूर्या इंकलेव के शौर्य ग्रीन अपार्टमैंटस के 400 परिवारों से मिले और ईलाके की नुहार बदलने की तरफ काम किया।
400 परिवारों से किए वायदे मुताबिक नितिन कोहली आज शौर्य ग्रीन रैज़ीडेंटस वैलफेयर सोसाइटी के प्रधान पीवीएस पठानिया, महासचिव राकेश बहल, डाक्टर साथ लेकर जालंधर में लोक मिलनी के दौरान सीएम भगवंत मान से मिले।

नितिन कोहली के माध्यम से सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सीएम मान को बताया कि वे सभी 17 साल से रह रहे हैं, पूरी पेमेंट करने के बावजूद उनके फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई और न ही वायदे मुताबिक कोई सुविधा मिली।
सोसाइटी के लोगों ने मांग की कि अपार्टमेंटस की रजिस्ट्रीयां करवाई जाएं। इसके अतिरिक्त मल्टी स्टोरी पार्किंग, हर ब्लाक में 2 लिफ्ट, फायर सिस्टम, अपार्टमैंट की चारदावीरी मजबूत करने, नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और अपार्टमेंट पेंट करवाने तथा नए निर्माण को रोकने की प्रमुख मांगे सीएम भगवंत मान के सामने रखी।
सीएम भगवंत मान द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अधिकारियों को निर्देश दिए के निर्धारित समय में सोसाइटी के फ्लैट्स की रजिस्ट्री करवाई जाएं और मांगो के मुताबिक अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
शौर्य ग्रीन अपार्टमैंटस के लोगों ने नितिन कोहली का धन्यवाद किया है।