BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » जालंधर की इस कंपनी की 50 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त

जालंधर की इस कंपनी की 50 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त

BURNING NEWS✍️
जालंधर ED के जोनल ऑफिस ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने वाली कंपनी मेसर्स नेचर हाइट्स इंफ्रा लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ED ने PMLA कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई करते हुए कंपनी की करोड़ों की संपत्तियों को बैंकों को वापस सौंप दिया है। इन संपत्तियों का सरकारी मूल्य लगभग 20.21 करोड़ रुपए है, जबकि वर्तमान में इनका बाजार मूल्य 50 करोड़ रुपए के करीब आंका गया है। ये सभी संपत्तियां पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में स्थित व्यावसायिक संपत्तियां हैं।

जाने पूरा मामला 
ED की जांच पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई एक FIR के आधार पर शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि नीरज अरोड़ा और उसकी कंपनी ने बड़ी संख्या में निवेशकों को जमीन देने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की थी। निवेशकों से जुटाए गए पैसे से नीरज ने अपने और अपनी कंपनी के नाम पर संपत्तियां खरीदीं, जबकि निवेशकों को न तो जमीन मिली और न ही उनका पैसा वापस किया गया। धोखाधड़ी की रकम का इस्तेमाल निजी खर्चों और बेनामी संपत्तियां बनाने के लिए किया गया।

संपत्तियों की कुर्की की डिटेल

जांच के दौरान ED ने पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लगभग 46.02 करोड़ रुपए की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की थीं। इसके अलावा मुख्य आरोपी नीरज थतई को 8 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। 6 फरवरी 2026 को मोहाली की विशेष PMLA अदालत ने इन संपत्तियों को बैंकों को वापस करने का आदेश दिया ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके। ED के अनुसार, इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है।”