BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
तरनतारन के लॉ कॉलेज में आज (9 फरवरी को) युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना से जुड़ा 10 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि छात्रा क्लासरूम में बैंच पर बैठी पर है, इसी दौरान युवक आया, फिर लड़की और युवक के बीच कुछ बातचीत होती है। इसके बाद अचानक युवक लड़की के सिर में गोली मार देता है। इसके बाद वह दोबारा पिस्टल को लोड करता है और फिर खुद के सिर में गोली मार लेता है और वहीं गिर पड़ता है। इसके बाद वहां मौजूद एक अन्य छात्रा बाहर की ओर दौड़ती है और फिर वहां अन्य छात्र पहुंच जाते हैं।
मृतका की पहचान संदीप कौर (20) के तौर पर हुई है, जबकि लड़के की पहचान प्रिंसराज सिंह के नाम से हुई, जो नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला है। दोनों ही लॉ कॉलेज के स्टूडेंट थे। पुलिस ने पूरे लॉ कॉलेज को सील कर दिया है। पुलिस ने कहा कि अभी क्लास शुरू नहीं हुई थी। गोली लगते ही उसने मौके पर दम तोड़ दिया। परिवार के लोग भी बाहर पहुंच गए हैं।”









Users Today : 624