BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » LUCKY ओबराय की हत्या में नौकर था शामिल-दुश्मनों के साथ मिलकर करवाई हत्या

LUCKY ओबराय की हत्या में नौकर था शामिल-दुश्मनों के साथ मिलकर करवाई हत्या

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में लक्की ओबरॉय हत्याकांड से जुड़े नए सुराग सामने आए हैं। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें एक्टिवा सवार शूटर और एक क्रेटा कार दिखाई दे रही है। सूत्रों के मुताबिक यह क्रेटा कार लक्की का नौकर चला रहा था, जबकि वारदात में इस्तेमाल हुई एक्टिवा भी उसी के नाम पर बताई जा रही है। लक्की का कुछ दिन पहले नौकर के साथ पैसे के हेर फेर को लेकर झगड़ा हुआ भी बताया जा रहा है जो नौकर ने से बात दिल में रखी थी ओर लक्की के दुश्मनों से दोस्ती कर ली थी।

जानकारी के अनुसार लक्की के नौकर शिंगरी ने ही पहले इलाके की रेकी की थी और बाद में आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि शिंगरी नशे करता था जिसके बारे में पता चलने पर लक्की ने शिंगरी की पिटाई की थी। इसे लेकर वह रंजिश रखने लगा और साजिश में शामिल हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी एक्टिवा से मिट्ठापुर की ओर भागे थे। इसके बाद शिंगरी ने एक्टिवा को कहीं छिपा दिया और फिर क्रेटा कार से जाते हुए सीसीटीवी में नजर आया। हालांकि अभी तक पुलिस को वह एक्टिवा बरामद नहीं हुई है और तलाश जारी है।

सूत्रों का कहना है कि इस वारदात में जोगा ने सोनू खत्री गैंग के साथ मिलकर भूमिका निभाई। घटना के बाद से लक्की का नौकर फरार है, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया है। जांच के दौरान पुलिस को कई कैमरों में नौकर की मौजूदगी दिखी है, जिसमें वह क्रेटा कार के साथ नजर आता है।

कार की जांच करने पर पता चला कि वह पहले एक कार डीलर कालड़ा के नाम थी, जो फिलहाल एक अन्य मामले में जेल में बंद है। पूछताछ में कालड़ा ने बताया कि उसने यह कार अरोड़ा को बेच दी थी। अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि उसने यह कार बैंक लोन पर खरीदी थी और पैसों की जरूरत के चलते एक महीने के लिए लक्की के पास गिरवी रख दी थी। पुलिस के अनुसार लक्की के स्टाफ ने पुष्टि की है कि घटना के दिन वही क्रेटा कार नौकर लेकर गया था। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की गहन जांच कर रही