BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » डेरा बाबा नानक में ‘आप’ को मिली बड़ी मजबूती, सैकड़ों अकाली और कांग्रेसी नेता ‘आप’ में शामिल

डेरा बाबा नानक में ‘आप’ को मिली बड़ी मजबूती, सैकड़ों अकाली और कांग्रेसी नेता ‘आप’ में शामिल

BURNING NEWS✍️

डेरा बाबा नानक में आम आदमी पार्टी (आप) को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब विधायक गुरदीप सिंह रंधावा के अगुवाई में सैंकड़ों अकाली व कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता अपनी पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो गए। विधायक रंधावा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सदस्यों के आने से डेरा बाबा नानक के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में पार्टी का आधार और भी मजबूत होगा।

विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से बेहद खुश हैं। इसी का नतीजा है कि विपक्षी दलों को छोड़कर लोग लगातार आप के साथ जुड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी बड़ी जॉइनिंग्स देखने को मिलेंगी।

रंधावा ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का झुकाव ‘आप’ की तरफ है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 100 से ज्यादा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।