BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में दिन चढ़ते ही आप नेता लक्की ओबराय की गोलियाँ मारकर हत्या करने के बाद अब जालंधर में 19 लाख की लूट की घटना हो गई है। बैंक से 19 लाख लेकर निकलते ही लुटेरे महिला ज्वैलर से बैग लेकर फरार हो गए। जालंधर में पुलिस का ख़ौफ़ अब अपराधियों ओर लुटेरे में कहीं नज़र नहीं आ रहा है। लुटेरे दिन प्रतिदिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। घटना के बाद पुलिस लूट करने वालो की सीसीटीवी फुटेज खँगाल रही है। घटना जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 की है जहां कार सवार दंपति से लुटेरे नकदी से भरा बैग छीनकर ले गए। HDFC बैंक के बाहर हुई। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि उसके पति कार पार्क कर रहे थे। किसी को पेमेंट करने लिए वह बैंक के बाहर खड़े थे। 19 लाख रुपए से भरा बैग उसके हाथ में था। इस दौरान लुटेरे उसके हाथों से बैग छीन ले गए।









Users Today : 700