BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » भाजपा ने फिर रची किसानों को बर्बाद करने की साजिश, मोदी-ट्रंप के बीच क्या समझौता हुआ जनता को बताए केंद्र सरकार: तलबीर गिल

भाजपा ने फिर रची किसानों को बर्बाद करने की साजिश, मोदी-ट्रंप के बीच क्या समझौता हुआ जनता को बताए केंद्र सरकार: तलबीर गिल

BURNING NEWS✍️

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता तलबीर गिल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि मोदी सरकार एक बार फिर देश के अन्नदाता की पीठ में छुरा घोंपने की तैयारी कर रही है।

बुधवार को आप नेता गुरप्रताप सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गिल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले भी तीन काले कानून हमारे किसानों पर थोपने की कोशिश की थी, जिसका पंजाब समेत पूरे देश के किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर डटकर मुकाबला किया। उस आंदोलन में देश का शायद ही कोई ऐसा किसान परिवार रहा होगा जो शामिल न हुआ हो।

भाजपा की इस जालिम सरकार ने हर संभव कोशिश की कि किसी तरह किसानी को खत्म किया जा सके, लेकिन किसानों की एकता के आगे उन्हें झुकना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि बात हमारे देश की है, लेकिन ट्वीट ट्रंप कर रहे हैं और मोदी साहब उनका स्वागत कर रहे हैं। गिल ने सवाल कुया कि मोदी सरकार की आखिर पर्दे के पीछे ऐसी क्या डील हुई है जिसे जनता से छुपाया जा रहा है?

उन्होंने मांग की कि इस समझौते को तुरंत सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने आशंका जताई कि यह गुप्त समझौता फिर से उसी ‘काले कानून’ की वापसी की ओर इशारा कर रहा है, जो किसानों के अस्तित्व को मिटाने की सोची समझी चाल है।

भाजपा पर तीखा हमला करते हुए गिल ने कहा कि मोदी सरकार का एकमात्र लक्ष्य अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुँचाना है।भाजपा दिन-रात मेहनत करने वाले किसान की कीमत पर कारपोरेट घरानों की तिजोरियां भरने की साजिश रच रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह समझौता लागू होता है, तो यह हमारी फसलों और किसानी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला होगा। गिल ने पंजाब और देश के लोगों से अपील की कि अब समय आ गया है कि हम फिर से एकजुट हों और भाजपा की इन घातक नीतियों के खिलाफ किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों।