BREAKING NEWS

कांग्रेस अपना 2017 का घोषणापत्र पेश करे, बताएं कितने वादे पूरे किए: कुलदीप सिंह धालीवाल हम सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज रहे हैं ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नितिन कोहली ने महिला दिवस समारोह का आयोजन किया, जालंधर में सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया विजिलेंस ने 8 हजार रिश्वत लेते जालंधर में भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को किया गिरफ्तार शेयर बाज़ार में हाहाकार-14 लाख करोड़ डूबे,तेल की क़ीमतों में उछाल
Home » Breaking » हर बार भारत से हारने वाली पाकिस्तान टीम अब नहीं खेलेगी भारत से,पाकिस्तान सरकार का फैसला

हर बार भारत से हारने वाली पाकिस्तान टीम अब नहीं खेलेगी भारत से,पाकिस्तान सरकार का फैसला

BURNING NEWS✍️
भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप मैच नहीं खेलेगी. ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होना है. पाकिस्तान सरकार के फैसले के बाद अब आईसीसी और बीसीसीआई की प्रतिक्रिया का इंतजार है
पाकिस्तानी सरकार ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी दे दी है. हालांकि, इस मंजूरी के साथ सरकार ने एक अहम शर्त भी रखी.  सरकारी आदेश के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी  को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेगी. यानी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी तो होगी, लेकिन बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला से वो दूरी बनाएगा.