BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » केबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट में चल रहे विकास कार्यों की कि समीक्षा

केबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट में चल रहे विकास कार्यों की कि समीक्षा

BURNING NEWS✍️

पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री तथा जालंधर वेस्ट के विधायक श्री मोहिंदर भगत ने आज मेयर हाउस में जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

बैठक के दौरान केबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड स्तर पर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

इस समीक्षा बैठक में मेयर विनीत धीर, एसई रजनीश डोगरा, एसई अरविंदर कुमार तथा एसडीओ हरप्रीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मंत्री को जालंधर वेस्ट क्षेत्र में सड़कों, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही है और जालंधर वेस्ट के लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर गौ सेवा कमिशन के वाइस चेयरमैन कीमती भगत, पार्षद पति सौरभ सेठ, गीतांश सहित नगर निगम का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। बैठक के अंत में मंत्री ने सभी अधिकारियों से समन्वय बनाकर तेजी से कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया।