BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » जालंधर के मशहूर डाक्टर से माँगी फिरौती,घर के बाहर मिली सुरक्षा,बैरिकेड लगाएं

जालंधर के मशहूर डाक्टर से माँगी फिरौती,घर के बाहर मिली सुरक्षा,बैरिकेड लगाएं

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में पुराने ओर मशहूर अस्पताल के नामी डाक्टर को गैंगस्टरों ने फोन करके धमकी दी है ओर दो करोड़ की फिरौती माँगी गई है।
धमकी के बाद डॉक्टर और उनका परिवार गहरे खौफ में है। सुरक्षा के मद्देनजर डॉक्टर ने अपने घर की किलेबंदी कर ली है और पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जालंधर के एक मशहूर डॉक्टर को हाल ही में एक गैंगस्टर की तरफ से धमकी भरा संदेश मिला है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि अगर उन्होंने 2 करोड़ रुपए नहीं दिए, तो उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। धमकी के बाद डॉक्टर ने सुरक्षा के तौर पर अपने मॉडल टाउन स्थित घर को इलेक्ट्रिक फेंसिंग (बिजली वाली तारें) से कवर कर लिया है। बताया जा रहा है कि डर के कारण वे पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर भी नहीं निकले हैं। शहर के अन्य डॉक्टरों और चिकित्सा जगत में भी इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पीड़ित डॉक्टर का अस्पताल शहर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित है। इसके अलावा, उनके एक करीबी रिश्तेदार की शहर में टू-व्हीलर की बड़ी एजेंसी भी है।