BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर वेस्ट से भाजपा के एक पार्षद के रिश्तेदार ने खुद को गोली मार ली है जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मनजीत सिंह टीटू के भांजे के बेटे जो कि बस्ती शेख उजाला नगर में रहते थे ने अपने पिता की लाईसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की सूचना के बाद उसे अस्पताल ले गए जहां हालत नाज़ुक बनी हुई थी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक का इलाज चल रहा है जिसकी आयी क़रीब 21 साल बताई जा रही है। पार्षद ने बताया कि कारोबार में घाटा पड़ने से उनके भांजे का बेटा परेशान था जिस कारण उसने ये कदम उठाया।









Users Today : 811