BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का विमान क्रैश-पायलट सहित सभी की मौत

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का विमान क्रैश-पायलट सहित सभी की मौत

BURNING NEWS✍️

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बुधवार को क्रैश हो गया है। खबर है कि इसमें उनकी मौत हो गई है। बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। घटनास्थल से सामने आईं तस्वीरों से पता चल रहा है कि हादसा किसी खेत में हुआ है और विमान से धुएं का गुबार उठ रहा है।

अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि दुर्घटना का शिकार हुए विमान में डिप्टी सीएम पवार भी मौजूद थे। पीटीआई भाषा ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

खबरें हैं कि डिप्टी सीएम हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज जारी है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

डिप्टी सीएम पवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती के लिए रवाना हुए थे। बारामती को चुनावी रूप से पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। वह इसी सीट से विधायक भी थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भतीजे युगेंद्र पवार को हराकर जीत दर्ज की थी। विमान हादसा की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग मदद के लिए पुहंचे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निजी कार्यक्रम और चुनावी तैयारियों के लिए बारामती जा रहे पवार भी विमान में मौजूद थे। यात्रियों की संख्या कुल 6 बताई जा रही है और अब तक 1 शव निकाला गया है।