BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » UGC क़ानून के विरोध में IPS अधिकारी ने दिया नौकरी से इस्तीफ़ा

UGC क़ानून के विरोध में IPS अधिकारी ने दिया नौकरी से इस्तीफ़ा

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

एमपी कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। रतलाम, बालाघाट और सागर में एसपी रह चुके हैं। इस समय नेशनल टेक्निकल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (NTRO) में पदस्थ हैं। तिवारी ने कहा कि वे साइबर तकनीकी के मामले में कुछ नया करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक तिवारी ने सरकार के द्वारा लाएं UGC क़ानून के विरोध में नौकरी से इस्तीफ़ा दिया है।

दो साल मैनेजमेंट कंपनी में कर चुके काम 6 अप्रैल 1984 को सिवनी में जन्मे अभिषेक ने आईआईएम इंदौर से फाइनेंस में पीजीडीएम किया। उन्होंने आईपीएस बनने से पहले इंजीनियरिंग की डिग्री जबलपुर से हासिल की है। मुंबई में मैनेजमेंट कंपनी में दो साल तक डिप्टी मैनेजर के रूप में काम करने के बाद वे आईपीएस बने हैं। उन्हें राष्ट्रपति के वीरता के पदक से सम्मानित किया जा चुका है। तिवारी 2012 में यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद 2013 में इसके लिए चयनित हुए हैं।

बतौर एसपी पहली पोस्टिंग बालाघाट अभिषेक तिवारी की एसपी के रूप में पहली पोस्टिंग बालाघाट में हुई थी। बालाघाट में उनके अभियान के चलते उन्हें राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया गया।

सागर में दीवार गिरने पर पद से हटाया था एक साल पहले सागर एसपी के रूप में पदस्थ रहे अभिषेक तिवारी को सीएम डॉ. मोहन यादव ने हटा दिया था। यहां बारिश के मौसम में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई थी। हादसा रहली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में हुआ था। सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट के जरिए कहा था कि कलेक्टर, एसपी और एसडीएम (सागर) को हटाने के निर्देश दिए हैं।

इसके बाद रायसेन एसपी विकास कुमार सहवाल को सागर एसपी और छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर को सागर कलेक्टर बनाया था। हालांकि तब एसपी तिवारी को हटाने की कार्यवाही पर सवाल उठे थे।