BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » शादी की शापिंग करने जा रही महिला का चाईना डोर के साथ कटा गला,हुई मौत

शादी की शापिंग करने जा रही महिला का चाईना डोर के साथ कटा गला,हुई मौत

Screenshot

BURNING NEWS✍️

पंजाब के लुधियाना में आज रविवार शाम चाइना डोर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला का गला कट गया और उसकी मौत हो गई। महिला अपनी मौसी की बेटी की शादी की खरीददारी करने बाजार जा रही थी। महिला की रास्ते में ही हालत बिगड़ गई थी और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। बता दें कि महिला दो साल के बच्चे की मां थी। अकालगढ़ की रहने वाली, 5 साल पहले शादीः मृतका की पहचान अकालगढ़ निवासी सरबजीत कौर उर्फ जसलीन कौर पत्नी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह मुल्लापुर दाखा के रायकोट रोड पर एक फूड प्वाइंट चलाती थीं। मृतक महिला की शादी 2021 में हुई है। मृतका अपने पीछे दो साल का एक बच्चा युवराज छोड़ गई हैं।

हवा में चाइना डोर गले से लिपटी: जानकारी के अनुसार, सरबजीत कौर स्कूटी पर सवार होकर रायकोट रोड बाजार जा रही थीं। गुरुद्वारा साहिब के पास अचानक हवा में उड़ रही चाइना डोर उनके गले में लिपट गई। चाइना डोर की तेज धार से उनका गला बुरी तरह कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर स्कूटी से गिर पड़ीं।