BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में दो महिलाओं ने कई दुकानों में घुसकर शापिंग करने आई महिलाओं के पर्स से पैसे चुरा लिए। घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। बताया जा रहा है कि दुकानों में आई दो महिलाओं ने पास खड़ी महिलाओं के पर्स से 35 हजार रूपए निकाल
लिए। जिसके बाद क़रीब एक घंटे बाद इन महिलाओं ने जालंधर में किसी दूसरी दुकान पर भी ये वारदात की। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पीले ओर पर्पल रंग की चुनरी वाली महिलाओं ने एक दम से शापिंग के बहाने दुकान में आकर महिलाओं के पर्स से नकदी चुरा ली।









Users Today : 889