BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » पंजाब-एयरपोर्ट जा रहे युवकों की कार बस से टकराई 4 दोस्तों की मौत-विदेश जाने वाले की जान बची

पंजाब-एयरपोर्ट जा रहे युवकों की कार बस से टकराई 4 दोस्तों की मौत-विदेश जाने वाले की जान बची

BURNING NEWS✍️(राजेश शर्मा): 

पंजाब में अपने दोस्त को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे चार दोस्तों की मौत हो गई जबकि जिस युवक ने विदेश जाना था उसकी जान बच गई। कार हिमाचल से आ रही थी। मरने वाले सभी युवक 38 से 45 साल तक की उम्र के थे। पंजाब में सुबह धुंध के बीच होशियारपुर में कार और बस की टक्कर हो गई। जिसमें 4 लोगों की मौत की खबर है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा तब हुआ, जब होशियारपुर में कार लिंक रोड से मेन रोड पर चढ़ रही थी, तभी दसूहा से आ रही पनबस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना हरियाणा के एसएचओ किरन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को चालू कराया।