BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » सुखजिंदर रंधावा का ‘पंजाब कांग्रेस एक’ का दावा खोखला, उन्होंने खुद माना कि वे वह प्रदेश अध्यक्ष भी बनना चाहते हैं और मुख्यमंत्री भी:कुलदीप सिंह धालीवाल

सुखजिंदर रंधावा का ‘पंजाब कांग्रेस एक’ का दावा खोखला, उन्होंने खुद माना कि वे वह प्रदेश अध्यक्ष भी बनना चाहते हैं और मुख्यमंत्री भी:कुलदीप सिंह धालीवाल

BURNING NEWS✍️

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस में ‘एकता’ की बातें केवल जनता को गुमराह करने के लिए हैं, जबकि सच्चाई यह है कि पूरी पंजाब कांग्रेस गुटबाजी और आपसी कलह के कारण गुटों में बंटी हुई है।

शुकवार को एक बयान जारी करते हुए धालीवाल ने कहा कि रंधावा जी बड़े गर्व से कह रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस में कोई फूट नहीं है और राहुल गांधी या प्रभारी भूपेश बघेल जिसे भी सीएम का चेहरा चुनेंगे हमें स्वीकार होगा। लेकिन कुछ दिन पहले एक टीवी इंटरव्यू में यही रंधावा कह रहे थे कि वह प्रदेश अध्यक्ष भी बनना चाहते हैं और मुख्यमंत्री भी।उन्होंने कहा कि जो नेता खुद अपनी महत्वाकांक्षाओं को नहीं दबा पा रहा, वह एकता की बात किस मुँह से कर रहा है?

धालीवाल ने कहा कि बात केवल राहुल गांधी या बघेल के फैसले की नहीं है, बल्कि पंजाब कांग्रेस के हर बड़े नेता चाहे वे राजा वड़िंग हों, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा या राणा गुरजीत ही क्यों न हों, ये सब ‘कुर्सी की भूखे हैं। इन सबका अपना-अपना गुट है। ये सभी खुद को मुख्यमंत्री और प्रधान के पद पर देखना चाहते हैं। पंजाब कांग्रेस आज दर्जनों धड़ों में बंटी हुई है और ये लोग केवल अपनी व्यक्तिगत लड़ाइयां लड़ रहे हैं।

आप नेता ने स्पष्ट किया कि पंजाब में कांग्रेस के पतन के जिम्मेदार यही नेता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे कितना भी जोर लगा ले, वह पंजाब में दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। इनका 50 सालों का इतिहास गवाह है कि कांग्रेस में केवल गुटबाजी और आपसी क्लेश ही हुआ है।

उन्होंने रंधावा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर रंधावा जी को पंजाब से वाकई प्यार है, तो खुलकर कहें कि पार्टी जिसे भी सीएम उम्मीदवार बनाएगी, वे बिना किसी शर्त के उसे स्वीकार करेंगे।

धालीवाल ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में ‘आप’ सरकार ने पिछले सालों में ऐतिहासिक जन-हितैषी कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि बाकी बचे एक साल में हम और भी बड़े विकास कार्य करेंगे। 2027 में कांग्रेस के ये गुट चाहे एक हो जाएं या अलग, पंजाब की जनता इन्हें नकार चुकी है। काम के आधार पर पंजाब में फिर से आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी।