BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » बिजली मंत्री के आश्वासन से अंबेडकर नगर कॉलोनी के लोगों को राहत: नितिन कोहली

बिजली मंत्री के आश्वासन से अंबेडकर नगर कॉलोनी के लोगों को राहत: नितिन कोहली

BURNING NEWS✍️

आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबेडकर नगर कॉलोनी के निवासियों को उनके घरों को लेकर जो चिंता सता रही थी, उस पर अब बड़ा और सकारात्मक आश्वासन मिला है।

नितिन कोहली ने बताया कि पंजाब सरकार के माननीय बिजली मंत्री से इस संबंध में बातचीत हुई, जिसमें मंत्री जी ने स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया कि अंबेडकर नगर कॉलोनी के किसी भी निवासी का घर नहीं ढहाया जाएगा। यह आश्वासन कॉलोनी वासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

नितिन कोहली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। पार्टी का साफ संदेश है कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कॉलोनी के लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया है और आने वाले समय में स्थायी समाधान की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

अंत में नितिन कोहली ने अंबेडकर नगर कॉलोनी के सभी निवासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या के लिए सीधे जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें।