BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » पंजाब में बेटी के पीजी में रहने से ख़फ़ा था पिता,कर दी हत्या

पंजाब में बेटी के पीजी में रहने से ख़फ़ा था पिता,कर दी हत्या

BURNING NEWS✍️
बेटी की आगे पढ़ाई के खिलाफ ओर पीजी में रहने से नाराज़ रह रहे पिता ने बेटी की हत्या कर दी।
पंजाब में एक कलयुगी पिता ने अपनी नौजवान बेटी को मार दिया। पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी होशियार बेटी पर आरोपी पिता ने कस्सी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना मुक्तसर के लंबी हलके के गांव मिड्ढा की है।
मुक्तसर के लंबी हलके के गांव मिड्ढा में पिता ने अपनी 18 साल की बेटी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पिता ने बेटी पर कस्सी से हमला किया और उसकी मौत हो गई। हत्या को अंजाम देकर आरोपी पिता फरार हो गया। थाना कबरवाला पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक तौर पर परेशान है। मृतका बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी पिता उसे आगे पढ़ने से रोकता था। इसलिए उसने बेटी की जान ले ली। आरोपी की पहचान हरपाल सिंह के तौर पर हुई है और मृतका चमनप्रीत कौर थी।
जानकारी अनुसार आरोपी हरपाल सिंह किसान है। चमनप्रीत कौर मोहाली में बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी और पीजी में रहती थी। हरपाल सिंह पुराने ख्यालात का व्यक्ति था और वह इस बात से डरता था कि कहीं बेटी बाहर रहकर बिगड़ न जाए। चमनप्रीत कौर की माता बेटी को आगे और पढ़ाना चाहती थी। इस बात को लेकर घर में अकसर ही कलह-क्लेश रहता था।