BURNING NEWS✍️
पंजाब के अमृतसर में एक सरपंच की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मृतक सरपंच की पहचान जर्मल सिंह के रूप में की है. पुलिस की जांच में पता चला है कि जर्मल सिंह पर आरोपियों ने उस वक्त हमला किया जिस समय जब वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे. जर्मल सिंह आम आदमी पार्टी से थे. पुलिस के अनुसार ये पूरा माला मैरीगोल्ड रिजॉर्ट का है. बदमाशों ने रिजॉर्ट में घुसकर जर्मल सिंह पर हमला किया था. जिस समय जर्मल सिंह पर हमला हुआ उस दौरान वो एक टेबल पर बैठे थे. पुलिस फिलहाल इस मामले में आरोपियों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
फोन पर मिली थी पहले धमकी:
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जर्मल सिंह को पहले किसी फोन नंबर से धमकियां मिली थीं. धमकी देने वाला कौन था इसका अभी तक पता नहीं चल सका है. अमृतसर पुलिस इस मामले में तरन तारन पुलिस के संपर्क में है. अमृतसर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हम टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर भी आरोपियों की पहचान और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं. इस मामले में हम तरन तारन पुलिस के भी संपर्क में हैं. जल्द ही हम आरोपियों तक पहुंच जाएंगे.









Users Today : 20