BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
भीड़ बाजार वाले रास्ते सीनपुरा में एक 40 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान हेमप्रीत कौर उर्फ हेमा के रूप में हुई है, जो एक महीने पहले ही कनाडा से लौटी थी। घटना के अनुसार, दोपहर के समय दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर आए और घर में घुसकर हेमप्रीत कौर को गोली
मार दी। घर में रहने वाली एक बुजुर्ग औरत ने बताया कि कुछ लोग जबरदस्ती घर में घुसे और उसके बाद गोलियां चलने की आवाज आई। पुलिस के अनुसार, कुल चार गोलियां चली हैं, जिसमें से एक गोली हेमा को मारी गई और तीन हवाई फायर हुए हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और मृतक की लाश को अस्पताल में रखवा दिया गया है। हेमपरीत कौर का पति और बेटा कनाडा में हैं। होमपरीत का कुछ समय पहले तलाक़ हुआ बताया जा रहा है। अचानक हुई इस वारदात से सभी स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।









Users Today : 20