BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » नए साल से एक दिन पहले जालंधर में 3 लोगों कीं दर्दनाक मौत,जांच में जुटी पुलिस

नए साल से एक दिन पहले जालंधर में 3 लोगों कीं दर्दनाक मौत,जांच में जुटी पुलिस

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में नए साल से ठीक पहले रात को तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि पाँच लोग गंभीर घायल है, साल की अंतिम रात को हुए सड़क हादसे में तीन घरों के चिराग़ बुझ गए।

जालंधर में देर शाम भयानक सड़क हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि थाना मकसूदां के अधीन आते गांव रायपुर अड्डा के समीप हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत जबकि 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जानकारी अनुसार तेज रफ्तार इनोवा कार ने आटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके बाद आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक दोनों स्टूडैंट बताए जा रहे हैं, जबकि घायलों में भी 4 स्टूडैंट व एक ड्राइवर शामिल हैं। मरने वालों की आयु 19-20 साल बताई जा रही है और 2 जिन स्टूडैंट की हालत गंभीर बनी हुई है, वे भी 19-20 साल के ही हैं। ये सभी अंबाला के रहने वाले हैं, और यहां कालेज में पढ़ाई करते थे।

वहीं घटना की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस तथा सड़क सुरक्षा फोर्स को दी गई तथा ए.एस.आई. सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे। फिलहाल मृतकों तथा घायलों की पहचान नहीं हो पाई। वहीं मौके पर थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. भी पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे हैं तथा छानबीन जारी है