BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » शहर के विकास में अब नहीं रहेगी कोई कमी : कविता सेठ

शहर के विकास में अब नहीं रहेगी कोई कमी : कविता सेठ

BURNING NEWS✍️

नगर निगम की वित्तीय एवं ठेका कमेटी (एफ एन्ड सी सी की सदस्य पार्षद कविता सेठ ने कहा है कि आज हुई एफ एंड सीसी की बैठक में करीब 50 करोड रुपए के विकास कार्यों को मंसूरी दी गई है। इसके अलावा सबसे बड़ा विज्ञापन का टेंडर पास कर दिया गया है जिससे नगर निगम को करीब 17 करोड रुपए की आमदनी होगी । इससे नगर निगम की आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी जिससे शहर में विकास कार्य तेजी से होंगे और शहर का कायाकल्प होगा।
कविता सेठ ने कहा कि वह मेयर वनीत धीर के नेतृत्व में शहर के विकास कार्य के प्रति वचनबद्ध हैं और एफ एंड सीसी के माध्यम से वह हमेशा शहर के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी देने में सहयोग करती रहेगी।
कविता सेठ ने कहा कि जितना ख्याल वह अपने वार्ड का रखती हैं एफ एंड सीसी की मेंबर होने के नाते वह शहर के प्रति भी वही सोच के साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि मेयर वनीत धीर के नेतृत्व में सभी पार्षद एकजुट होकर शहर का विकास कार्य कर रहे हैं.।