BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » जालंधर के इस प्रमुख चौराहे को लगे चार चाँद,कैबिनेट मंत्री भगत,मेयर विनीत धीर,दीपक बाली ने किया उद्घाटन

जालंधर के इस प्रमुख चौराहे को लगे चार चाँद,कैबिनेट मंत्री भगत,मेयर विनीत धीर,दीपक बाली ने किया उद्घाटन

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहितंदर भगत ने आज शहर के दोआबा चौक का लोकार्पण किया। चौक का व्यापक नवीनीकरण कर इसे एक नई और आकर्षक पहचान दी गई है, जहां वीणा, शहनाई और तबले की भव्य

प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन को समर्पित करते हुए इस चौक का नाम श्री बाबा हरिवल्लभ चौक रखा गया है।
इस अवसर पर पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार श्री दीपक बाली, जालंधर के मेयर श्री वनीत धीर, जिला योजना समिति के चेयरमैन श्री अमृतपाल सिंह, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्री मंगल सिंह बस्सी, वरिष्ठ ‘आप’ नेता श्री नितिन कोहली और श्री दिनेश ढल्ल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री श्री मोहितंदर भगत ने कहा कि संगीत वाद्य यंत्रों की ये प्रतिमाएं न केवल चौक के सौंदर्य और आकर्षण को बढ़ाएंगी, बल्कि देश की समृद्ध संगीत विरासत और सांस्कृतिक परंपरा को भी उजागर करेंगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत शहर के चौकों और चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पहले भी आधुनिक डिजाइनों के साथ कई चौकों को नई पहचान दी जा चुकी है।
श्री भगत ने कहा कि यह चौक अब नए स्वरूप में शहरवासियों और आगंतुकों को दिखाई देगा तथा भारतीय शास्त्रीय संगीत की गौरवशाली परंपरा का एहसास कराएगा। उन्होंने चौकों की देखरेख और रख-रखाव में स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग कर रही निजी संस्थाओं के प्रयासों की भी सराहना की।
इस मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर मैडम मंदीप कौर,सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू,डिप्टी मेयर मलकीत सिंह,अश्वनी अग्रवाल कॉन्सलर,श्री तरनदीप सन्नी, श्री संजीव भगत, श्री दीपक शारदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।