BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » सीनियर पत्रकार से बदसलूकी-थाना 5 के इंस्पेक्टर यादविंदर लाइन हाजिर

सीनियर पत्रकार से बदसलूकी-थाना 5 के इंस्पेक्टर यादविंदर लाइन हाजिर

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। मॉडल हाउस में पत्रकार वारिस मलिक और उनके NRI भाई से थाना पांच के एसएचओ ने बदसलूकी की। जहां SHO ने पत्रकार का कॉलर पकड़ा, वहीं उनके भाई को बिना किसी जुर्म के थाने ले गए। वहां उसके साथ मारपीट भी की।

इसके विरोध में पत्रकारों ने थाना पांच में धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद मौके पर आए एडीसीपी सिटी टू हरिंदर सिंह गिल ने एसएचओ यादविंदर सिंह को तुरंत प्रभाव से थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया। पत्रकारों के धरने में इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही, प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रधान सुरिंदर पाल और पंजाब प्रैस क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी,मीडियां कल्ब के प्रधान गगन वालिया मौके पर थे।

वारिस मलिक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ कार में जा रहे थे। मॉडल हाउस में उनकी और एसएचओ की प्राइवेट गाड़ी की टक्कर होने से बच गई। उसके बाद एसएचओ ने उन्हें गालियां निकाली, लेकिन वह सुनकर चले गए। कुछ ही दूरी पर एसएचओ ने उनकी कार को घेर लिया और उनका कॉलर पकड़कर धमकाया।

साथ ही भाई को पकड़कर थाने ले गए। वहां पर भाई के साथ मारपीट की। इस घटना के विरोध में तीनों मीडिया एसोसिएशनों के 100 से ज्यादा पत्रकारों ने धरना लगा दिया। बाद में एडीसीपी ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ बात करके एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया।