BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » जालंधर में कालेज की प्रधानगी को लेकर चली गोलियाँ

जालंधर में कालेज की प्रधानगी को लेकर चली गोलियाँ

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन लुधियाना और होशियारपुर में गोलियां चली थी। लुधियाना में गोलियां चलने के मामले में 5 से 6 लोग घायल हुए थे, वहीं होशियारपुर में मकैनिक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं

अब ताजा मामला किशनगढ़ से सामने आया है। मिली जानकारी के कॉलेज की प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ है। जहां पेट्रोल पंप के बाहर गोलियां चली।

मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की छाती में गोली लगी है, जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना को लेकर पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पंप परिसर में करीब 10 से 15 राउंड फायर किए गए।

लोगों के अनुसार 2 कारों में सवार होकर एक गुट पहुंचा और फायरिंग करते फरार हो गए।सूचना मिलने पर अलावलपुर पुलिस, आदमपुर थाने की पुलिस और डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के दौरान पंप के दफ्तर में मौजूद कर्मचारी और पंप मालिक भोजन कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने पंप कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।