BURNING NEWS✍️
छत्तीसगढ़ में तैनात महिला डीएसपी कल्पना वर्मा पर रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन ने ‘प्रेम जाल’ में फंसाकर ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं।टंडन का दावा है,2021 में दोस्ती के बाद डीएसपी ने उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये,डायमंड रिंग और एक लग्जरी कार ली।
आरोप है कि डीएसपी ने टंडन पर पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाया।वीआईपी रोड स्थित एक होटल अपने भाई के नाम करवा लिया।पीड़ित ने पुलिस को व्हाट्सऐप चैट,सीसीटीवी फुटेज बतौर सबूत सौंपे हैं।वहीं,डीएसपी कल्पना ने इन सभी आरोपों को झूठा और छवि खराब करने की साजिश बताया है।









Users Today : 291