BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » अमृतपाल 15 लोगों की हत्या करवाना चाहता था,हिटलिस्ट थी तैयार

अमृतपाल 15 लोगों की हत्या करवाना चाहता था,हिटलिस्ट थी तैयार

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब सरकार ने खडूर साहिब से सांसद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर हाईकोर्ट में बड़ा दावा किया है। सरकार ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कहा है कि अमृतपाल समाज विरोधी तत्वों और गैंगस्टरों के संपर्क में था और वह 15 लोगों की हत्या की साजिश रच रहा था। वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

यह दावा हाईकोर्ट में अमृतपाल की पैरोल याचिका की सुनवाई के दौरान किया गया। सांसद अमृतपाल ने विंटर सेशन में शामिल होकर अपने क्षेत्र की बात रखने के लिए कोर्ट में पैरोल याचिका लगाई है। कोर्ट ने मामले में टिप्पणी कर कहा कि उन्हें किसी बंदी को संसद सत्र में बुलाने या अनुमति देने का अधिकार नहीं है।

खतरे की वजह से जमानत का विरोध: सरकार की ओर से हाईकोर्ट में पेश वकील ने बताया कि सांसद अमृतपाल के तीसरे डिटेंशन ऑर्डर के आधार पर वह समाज के लिए खतरा है। अमृतपाल समाज विरोधी तत्वों, गैंगस्टरों और खालिस्तानी संगठनों के संपर्क में था और 15 लोगों की हत्या की साजिश कर रहा था। इस संबंध में पंजाब के सभी एसएसपी को अलर्ट मैसेज भी जारी किया गया था।

अमृतपाल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: पंजाब सरकार ने अदालत में स्पष्ट किया कि अमृतपाल सिंह को संसद सत्र में भेजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। इसी वजह से पैरोल या अस्थायी रिहाई देने से इनकार किया गया है। सरकार ने कहा कि यदि वह संसद में पहुंचे तो स्पीकर भी उन्हें रोक नहीं पाएंगे और वह देश-विरोधी तत्वों के पक्ष में बयान दे सकते हैं, जिससे गंभीर हालात पैदा हो सकते हैं।