BREAKING NEWS

Home » Breaking » जालंधर-विवादित अस्पताल में फिर विवाद,मरीज की मौत पर 4 लाख का बिल,विरोध के बाद 50 हजार लेकर दिया शव

जालंधर-विवादित अस्पताल में फिर विवाद,मरीज की मौत पर 4 लाख का बिल,विरोध के बाद 50 हजार लेकर दिया शव

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में श्री राम न्यूरो सैंटर अस्पताल पर सनसनीखेज आरोप लगा है। अस्पताल में भर्ती मरीज के परिवार वालों ने जबरदस्त हंगामा किया है। मरीज के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि डाक्टरों की लापरवाही से उनके मरीज की मौत हो गई। उसके बाद शव के बदले 4 लाख रुपए मांग रहे हैं। जबकि बाद में चार लाख की जगह मात्र 50 हजार रूपए लेकर मरीज के परिजनों को शव सौंप दिया।

लाजपत नगर इलाके में स्थित श्री राम न्यूरो सेंटर (Shree Ram Neuro Centre) हॉस्पिटल देर रात जबरदस्त हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों और एक मृतक मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने 4 लाख रुपए का मनमाना बिल थमा दिया और उसका भुगतान न होने तक मरीज का शव सौंपने से साफ इनकार कर दिया।

डाक्टरों पर की लापरवाही

जानकारी के अनुसार रमनदीप नामक एक युवक पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती था। परिजनों का कहना है कि मंगलवार शाम इलाज के दौरान रमनदीप की मौत हो गई। मौत के बाद जब परिवार ने शव मांगा तो अस्पताल प्रशासन ने रमनदीप के भाई जो एक निजी फैक्ट्री में काम करता है को 4 लाख रुपए का भारी-भरकम बिल थमा दिया।

परिजनों का दावा है कि पहले इतने बड़े बिल की कोई जानकारी नहीं दी गई थी और बिल में कई अनियमितताएं थीं। यही नहीं, परिवार के लोगों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिवार वालों ने कहा कि अगर सही से इलाज होता तो रमनदीप बच सकता था।