BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » रात को खुला पैट्रोल पंप देखकर पैदल आएं लुटेरे ओर ले गए 2 लाख

रात को खुला पैट्रोल पंप देखकर पैदल आएं लुटेरे ओर ले गए 2 लाख

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर मे लुटेरों ने रात को खुले पैट्रोल पंप का फ़ायदा उठाकर लूट की वारदात को अधीन दिया। देहात के थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते गांव धालीवाल कादियां स्थित काला संघिया रोड पर बने हिंदुस्तान

पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर सोमवार रात करीब आठ बजे दो लुटेरे पिस्तौल के बल पर दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। लूट की वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवकों ने वारदात के बाद लुटेरों का विरोध करते हुए पीछा भी किया लेकिन लुटेरों ने पिस्तौल दिखा जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

पेट्रोल पंप कर्मचारी हर्ष चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि घटना रात करीब आठ बजे की है। उस समय पंप पर कुल चार कर्मचारी मौजूद थे, तभी दो अज्ञात व्यक्ति पैदल पंप पर आए और पिस्तौल दिखाकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लुटेरे करीब दो लाख रुपये नकद लूटकर खेतों की ओर फरार हो गए, जिसकी सूचना उन्होंने थाना लांबड़ा पुलिस को दे दी। पीड़ित पक्ष की एसएसपी से अपील है कि लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए, वहीं थाना लांबड़ा के जांच अधिकारी एसआई गुरमीत राम ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप दो लुटेरे लूट कर भागे हैं। उनकी टीम मौके पर पहुंची है और घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। वह जल्द ही वे लुटेरों को गिरफ्तार कर लेंगे।