BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के खिलाफ कांग्रेस ने लिया सख़्त एक्शन-पार्टी में उथल पुथल

नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के खिलाफ कांग्रेस ने लिया सख़्त एक्शन-पार्टी में उथल पुथल

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। नवजोत कौर के CM कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए के बयान ने पहले ही पार्टी में हड़कंप मचा रखा था। इसके बाद नवजोत कौर ने सोमवार को फिर एक मीडिया चैनल पर कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने 5 करोड़ रुपए में कौंसलर की टिकट बेची।

अमरिंदर राजा वड़िंग, चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा CM बनना चाहते हैं और उसी के चलते कांग्रेस को खत्म करने में लगे हुए हैं। देर शाम कांग्रेस प्रधान की तरफ से नवजोत कौर को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का फैसला सामने आ गया।

वहीं नवजोत कौर सिद्धू को जवाब देते हुए पूर्व डिप्टी CM व सांसद सुखजिंदर रंधावा सिद्धू के पिता तक पहुंच गए। उन्होंने नवजोत कौर से पूछा कि आपके पति ने कांग्रेस सरकार में नंबर टू मिनिस्टर बनने के लिए कितने रुपए दिए। पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनने के लिए कितने रुपए दिए। सिद्धू के पिता भी एडवोकेट जनरल (AG) बने थे, क्या वो भी पैसे देकर बने।