BREAKING NEWS

Home » featured » श्री गुरू नानक मिशन चौक का होगा पहले से ज़्यादा सौंदर्यीकरण

श्री गुरू नानक मिशन चौक का होगा पहले से ज़्यादा सौंदर्यीकरण

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

नई लुक के साथ अब शहर वासियों को दिखेगा जालंधर का मुख्य चौक गुरू नानक मिशन चौक,जिसके सौंदर्यीकरण की ज़िम्मेदारी अब ब्रून एंड केयर स्किन कंपनी ने सँभाली है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मेयर विनीत धीर ने शहर के हर चौराहे को सुंदर बनाने के निर्णय के साथ अब शहर के प्रमुख चौको को शहर की सुंदरता से प्यार करने वालो को सौंपी है। जिसमें प्रमुख चौक गुरू नानक मिशन चौक की नई लुक पेश की गई है ओर इसको पहले से ज़्यादा आकर्षक बनाने में शहर की जानी मानी कंपनी ब्रून एंड केयर स्किन कंपनी के प्रमुख रंबीर सिंह शैली भाटिया,टैबी भाटिया ने सँभाली हैँ टैबी ने बताया कि चौक के साथ पूरे शहर को सुंदर बनाना हमारी ज़िम्मेदारी है जिसे हम प्रमुखता से सँभालेंगे भी।