Home » Breaking » पंजाब-शादी में गैंगस्टरों को न्योता,चलाई गोलियाँ,दो लोगों की हत्या

पंजाब-शादी में गैंगस्टरों को न्योता,चलाई गोलियाँ,दो लोगों की हत्या

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

पंजाब में शादी समारोह में देर रात गोलिया मारकर दो लोगों की हत्या कर दी गई है,बताया जा रहा है कि लुधियाना के बाथ कैस्टल मैरिज पैलेस में शादी समारोह में गैंगस्टरों को न्यौता दिया गया था जहां गैंगस्टरों की जिनके साथ रंजिश थी वो ग्रुप भी उसी जगह पर आया हुआ था कि इसी बीच दोनों तरफ़ से फायरिंग कर दी गई। फायरिंग क़रीब 25 राउंड हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई,मरने वालो में एक महिला ओर एक युवक शामिल है,जबकि तीन लोग गंभीर घायल है। शादी समारोह में कई वीआईपी लोग शामिल थे कई राजनीतिक लोग अपने गनमैन के साथ भी इसी शादी में शामिल थे, पुलिस ने मौके पर पहुँच शव क़ब्ज़े में ले लिए हैं, जांच जारी है कि शादी में अपराधी क़िस्म के लोगों को किसने बुलाया था ये जाँच के बाद पुलिस कार्यवाही करने की तैयारी में है।

  • घटना का स्थान: बाथ कैसल रिसॉर्ट, गांव ल्लतों के पास।
  • घायल और पीड़ित: एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
  • घटना का कारण: दो गुटों के बीच गैंगवार हुई, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई।
  • अन्य विवरण: शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने बहस के बाद गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान, बारातियों ने अपनी जान बचाने के लिए कुर्सियों के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।
  • पुलिस की प्रतिक्रिया: पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार गैंगस्टरों की तलाश कर रही है। घायलों को डीएमसी अस्पताल ले जाया गया है।