BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
वाहनों पर फैंसी नंबर लगाने वालो का रूझान दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है इसमें लोग गाड़ी पर नंबर दिखाने के लिए हर क़ीमत देने को तैयार है। पंजाब हरियाणा दिल्ली समेत कई स्टेटों में लोग फैंसी नम्बर के दीवाने हैं जिनमें अब देश का सबसे महंगा नंबर बिका है जिसकी क़ीमत 1 करोड़ 17 लाख रूपए तक की बोली लगाई गई। ये बोली हरियाणा के नौजवान ने लगाई है जिसने अपनी कार के लिए ये नंबर लिया है। हरियाणा आरटीओ में गाड़ी के फैंसी नंबर HR88B8888 की बोली लगने से हर कोई हैरान है, वहीं ये खबर चर्चा का विषय बन गई है।
हरियाणा के सोनीपत में चारपहिया वाहनों के वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबरों की ऑनलाइन नीलामी के दौरान एक बार फिर इतिहास बना है. जिले के कुंडली कस्बे के फैंसी नंबर ‘HR88B8888‘ ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1 करोड़ 17 लाख रुपये की अभूतपूर्व बोली हासिल की है. माना जा रहा है कि यह अब तक का देश का सबसे महंगा वीआईपी नंबर बन सकता है.









Users Today : 1070