BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में मासूम बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या करने वाले दरिंदे को जालंधर वेस्ट की पुलिस ने बचाने की पूरी कोशिश की, ये आरोप जालंधर के सांसद चरणजीत चन्नी ने लगाएं हैं ओर कहा है कि पुलिस ने शिकायत के बाद पूरी कारवाई नहीं की ओर घर के अधर आकर आरोपी से मिलीभगत करके लाश को खुर्द बुरद करने में भी साथ दिया। उन्होंने कहा कि कारवाई में देरी करने वाले इलाके के एसीपी,थाने के इंस्पेक्टर ओर चौकी इंचार्ज सहित दो लोग जांच के नाम पर लड़की की माँ को झूठ बोलकर गए उनके खिलाफ कारवाई की जाएँ अन्यथा कांग्रेस बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि तीन दिन का समय प्रशासन को दिया जाता है कि वो इन पुलिस अधिकारियों को नौकरी से डिसमिस करे। चन्नी मृतक लड़की के घर पहुँचे जिनके साथ जालंधर वेस्ट की हल्का इंचार्ज सुरेंद्र कौर भी मौजूद थे।









Users Today : 1582