BREAKING NEWS

Home » Breaking » 13 साल बच्ची से बलात्कार ओर हत्या मामला- बाथरूम में पड़ी रही बच्ची पर लेडी पुलिस ही नहीं थी साथ

13 साल बच्ची से बलात्कार ओर हत्या मामला- बाथरूम में पड़ी रही बच्ची पर लेडी पुलिस ही नहीं थी साथ

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर के पारस इस्टेट में मासूम बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या करने वाले आरोपी को बस्ती बावा खेल थाने के अधीन आती चौकी लैथर कांप्लेक्स के मुलाजिम आरोपी के घर बच्ची को देखकर बिना कोई कारवाई किए वापिस आ गए ओर बाहर आकर लोगो को यही बोले कि बच्ची घर में नही मिली जबकि पुलिस के जाने के बाद बच्ची उसी घर के बाथरूम में पड़ी मिली जिससे बलात्कार हुआ था इतना ही नहीं आरोपी लड़की की लाश को डिब्बे में पैक करके गाड़ी में रखकर भागने ही वाला था कि लोगों ने उसके घर में खुद जाकर बच्ची बरामद की ओर आरोपी को पकड़ा।

बच्ची ज़िंदा है या मर गई ये देखने के लिए नहीं थी महिला पुलिस 

घर में बच्ची बाथरूम में खून से लथपथ पड़ी थी पर वो ज़िंदा है या मुर्दा ये देखने के लिए महिला पुलिस जिसने जाँच करनी थी वो मौके पर पुलिस के साथ नहीं आई थी जिस कारण बच्ची बाथरूम में कई घंटे पड़ी रही।

जांच में आरोपी का साथ देने वाले पुलिस कर्मियों पर हो मामला दर्ज 

लोगों ने आरोप लगाया कि घर में जांच करने गए पुलिसकर्मियों ने आरोपी के साथ मिलीभगत की ओर बाहर आकर लोगो को झूठ बोला। क़रीब चार पुलिस वाले जांच करने आए थे जिन्होंने आरोपी का साथ दिया अगर वो गहन जांच करते तो बच्ची की जान बच भी जाती ओर घिनौनी वारदात से भी बच जाती पर पुलिस के नाम पर दब्बा लगाने वाले मुलाजिमों ने आरोपी का साथ देकर पीड़ित परिवार को झूठ बोला। परिवार की मांग है कि इन पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएं। अन्यथा बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।