BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब के सरकारी अस्पताल में इंसानियत शर्मसार कर देने वाली वीडियो सामने आई है जिसमें लाशों का अंतिम संस्कार करने के लिए शव वाहन का नहीं बल्कि कूड़े वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। हैरान करने वाला ये मामला पंजाब के फगवाड़ा के सिविल
अस्पताल का है जहां लावारिस लाशों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। इस संबंध में जब गाड़ी चलाने वाले से बात की गई तो उसने कहा कि कई बार गाड़ी की मांग की गई पर हर बार अधिकारी कहते हैं कि कूड़े वाली गाड़ी ही ले जाओ।









Users Today : 1558