BREAKING NEWS

Home » Breaking » तरनतारन में आप ने सीट जीतकर दिखाया ट्रेलर,कांग्रेस को ले डूबे राजा वडिंग

तरनतारन में आप ने सीट जीतकर दिखाया ट्रेलर,कांग्रेस को ले डूबे राजा वडिंग

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

तरनतारन में आप उम्मीदवार की जीत के साथ ही आप ने 2027 का ट्रेलर दिखा दिया है तो वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा जिसकी हार का ठीकरा विरोधी पार्टी कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग पर फोड़ रहे है, वही आप के उम्मीदवार ने 12000 से ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल कर ली है, कांग्रेस उम्मीदवार की हार से पंजाब में कांग्रेस का ग्राफ़ फिर से नीचे गिर गया है, हालाँकि चुनावों में अकाली दल की उम्मीदवार दूसरे नंबर पर आई जो एक चौंकाने वाला है।

बिहार में बिना नितिश के बन जाएगी भाजपा सरकार 

मतगणना के लगभग पांच घंटे के बाद एनडीए 190 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा 80 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडी(यू) दोपहर 1 बजे तक 80 सीटों पर आगे चल रही है। यानी पहली बार बीजेपी बिहार में अपना सीएम बना सकती है। फिलहाल आंकड़े तो ऐसा ही संकेत दे रहे हैं। वहीं अब अगर बात महागठबंधन की करें तो इसे केवल 50 सीटों पर मामूली बढ़त मिली है, जिसमें से 35 सीटों पर राजद आगे है। सीपीआई(एमएल) 7 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 5 सीटों की बढ़त के साथ पीछे है। सीपीआईएम 2 सीटों पर आगे है।