BREAKING NEWS

Home » Uncategorized » घर में लड़की ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम,सीसीटीवी आई सामने

घर में लड़की ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम,सीसीटीवी आई सामने

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

पंजाब के जालंधर में ग्रोवर कॉलोनी में बुधवार की देर रात को 21 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रानो के रूप में हुई हुई है। आत्महत्या से पहले लड़की की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। वह फंदा लगाने के लिए सीढ़ी

लेकर वीडियो में जाते हुई दिखाई दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल के पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की मां और उसकी बहन ने बताया कि रानो ग्रोवर कॉलोनी में एक कोठी में सर्वेंट का काम करती है। वह इस कोठी के सर्वेंट रूम में रहती है, वहीं पर आज उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका कि मां ने बताया कि सुसाइड करने से पहले उनकी बेटी ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाला युवक रात तीन बजे कोठी में बने सर्वेंट क्वार्टर में पेशाब करने पहुंचा जहा युवती ने युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे और अपनी मां को कहा कि वह इस कोठी में काम नहीं करना चाहती।

मृतका कि बहन ने कोठी मलिक पर आरोप लगाया कि जब वह अपनी बहन को लेने गए तो कोठी मलिक ने उसे धमकाया और उसकी बहन को उनके साथ भेजने से इनकार कर दिया मृतका कि बहन ने बताया कि उसकी बहन का तलाक हो चुका है जिसके बाद पिछले एक साल से उसकी बहन इनकी कोठी में काम कर रही थी लेकिन मालिक द्वारा उसकी बहन से मिलने भी नहीं दिया जाता था

मृतका कि बहन ने आरोप लगाया कि उसकी बहन कोठी मलिक का कोई ऐसा रहस्य जान चुकी थी, जिसके चलते उसे ना तो मालिक द्वारा नौकरी से निकाला जा रहा था और न परिवार से मिलने दिया जा रहा था। बस उसे तंग परेशान किया जा रहा था, जिसके कारण उसे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जब इस मामले में कोठी मलिक के बेटे से बात की गई तो उसने बताया कि मृतका को उसी के परिवार ने ही कोठी में रहने की इजाजत दी थी। क्योंकि मां से उसका खर्चा नहीं उठाया जाता इस लिए मृतका उनके घर पर रोकर बाते मम्मी से करती थी। इस लिए पापा ने तरस खा कर मृतका के परिवार सदस्य से पूछ कोठी में बने सर्वेंट क्वार्टर में जगह दी थी। मालिक के बेटे ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मां को पैनिक अटैक आया था जिसके कारण सभी घर वाले मम्मी के साथ हॉस्पिटल में थे इस कोठी में अकेला होने के चलते उन्होंने फैक्ट्री के एक युवक को कोठी में रात रहने को कहा जहां देर रात युवक पेशाब करने सर्वेंट क्वार्टर में चला गया जहां काम करने वाली रानो सोया करती थी, सुबह रानो ने उनसे रात को उसके साथ हुई छेड़छाड़ की बात बताई। मालिक के बेटे ने रानो को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी।लेकिन मालिक के बेटे ने बताया कि रानो ने पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया। लेकिन आज शाम रानो स्टेयर लेकर खुद जाती हुई सीसीटीवी में कैद हो गई। जहां उसने अपने कमरे में जाकर पंखे से लटककर फंदा लगा लिया। अब उन्हें बदनाम करने लिए बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। वहीं पुलिस द्वारा लड़की से छेड़छाड़ करने वाले लड़के को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।